फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार, एटीएम चोरी का खुलासा

Thu, 01 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
पुलिस की एसआईटी टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसआईटी के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईटी में तैनात मुख्य सिपाही मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम झज्जर बाईपास रोहतक रोड पर गश्त पर तैनात थी। टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। युवक की पहचान प्रवीन निवासी रौनक पुरा रोहतक के तौर पर की गई। युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन

एटीएम चोरी का हुआ खुलासा
एसआईटी प्रभारी झज्जर ने बताया कि अवैध हथियार सहित पकड़े गए आरोपी परवीन ने प्रारंभिक पूछताछ में एटीएम चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि उसने कोर्ट परिसर के नजदीक रोहतक रोड बहादुरगढ़ पर  स्थित एक एटीएम से एक महिला जो कि पैसे निकलवाने एटीएम में आई थी। उसकी  सहायता करने के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड चुरा लिया था। उस एटीएम  कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उससे 40,000 रुपए निकलवा लिए थे। एसआईटी  प्रभारी ने बताया कि उपरोक्त चोरी की वारदात के संबंध में थाना शहर  बहादुरगढ़ में पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 1 अक्तूबर को धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा एटीएम कार्ड के इस्तेमाल से निकाली गई कुछ नकद राशि को बरामद किया गया। अवैध हथियार सहित पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुऐ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया  गया । जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें