फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये का लालच देकर बालक से कुकर्म

Sat, 02 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना झज्जर के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार दोपहर को एक युवक ने 8 साल के बालक के साथ कुकर्म किया। बालक की हालत बिगड़ गई और खून नहीं रुका तो परिजनों को मामले का पता चला। पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी युवक विक्की को गिरफ्तार कर लिया। बालक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रेवाड़ी रोड पर स्थित गांव में गली में खेल रहे बालक को आरोपी विक्की चीज खाने के लिए दस रुपये देने का लालच देकर अपने घर ले गया। वहां उसने बालक के साथ कुकर्म किया। इस दौरान बालक ने शोर मचाया तो युवक फरार हो गया।

बालक की हालत खराब होने और लगातार खून बहने के कारण परिजनों को वारदात का पता लगा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बालक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी युवक विक्की को देर सायं गिरफ्तार कर लिया। वहीं चिकित्सीय जांच में बालक के साथ कुकर्म की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें