फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: अस्पताल में गैंगस्टर नवीन बाली को मारने की थी कोशिश, पुलिस की मुस्तैदी से मंसूबों पर फिरा पानी

Fri, 22 Apr 2022 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

पुलिस के अनुसार गैंगस्टर अशोक प्रधान के कहने पर बंटी देसलपुर ने बाली को मारने के लिए बदमाश भेजा था। पुलिस बाली को मेडिकल परीक्षण के लिए नागरिक अस्पताल लाई थी। शूटर को पकड़ने वाले दो पुलिस कर्मियों को एसपी ने तुरंत नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
हवलदार पवन और विनोद को नकद राशि से पुरस्कृत करते एसपी वसीम अकरम। पुलिस गिरफ्त में आरोपी हिमांशु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस हिरासत में चल रहे दिल्ली के गैंगस्टर नवीन बाली को शुक्रवार को मारने के प्रयास के आरोप में गांव देसलपुर के एक बदमाश को पुलिस ने ऑटोमेटिक रिवॉल्वर के साथ काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार यह युवक और उसके साथी बदमाश उस वक्त नवीन बाली को मारने पहुंचे थे जब पुलिस नवीन बाली को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची थी। उधर, नवीन बाली की रिमांड अवधि भी पुलिस ने हत्या के चार मामलों में पूछताछ के लिए सात दिन के लिए बढ़वा ली है।

विज्ञापन


गैंगस्टर नीरज बवाना के खास सहयोगी नवीन बाली का सात दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसको कोर्ट में दुबारा पेश किया। पुलिस ने हत्या की चार वारदातों के मामलों में कुछ खास जानकारी हासिल करने के लिए नवीन बाली की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। इस पर नवीन बाली को अदालत ने सात दिन पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया।

इससे पूर्व पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए नवीन बाली को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ ले गई। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि यहां अपराध शाखा पुलिस और शहर थाना प्रभारी जयभगवान के नेतृत्व में पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए साथ थे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे हलवदार पवन को नवीन बाली के विरोधी गैंगस्टर अशोक प्रधान व बंटी देसलपुर का साथी बदमाश हिमांशु संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।
विज्ञापन


पवन तुरंत निर्णय लेते हुए बदमाश हिमांशु को पकड़ने के लिए दौड़ा। हिमांशु भागने लगा। हलवदार पवन ने करीब 500 मीटर तक पीछा करके हिमांशु को दबोच लिया। हवलदार विनोद ने इस काम में पवन की मदद की। हिमांशु के कब्जे से पुलिस ने .30 बोर की ऑटोमेटिक रिवॉल्वर बरामद की। हिमांशु से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके साथी राकेश डाबोदा व एक अन्य युवक अस्पताल के बाहर खड़े थे। इस पर पुलिस ने राकेश व उसके दूसरे साथी की तलाश की लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। 

एसपी ने बताया कि निलोठी के गैंगस्टर अशोक प्रधान की नीरज बवाना व नवीन बाली से दुश्मनी है। इसलिए अशोक ने नवीन बाली की हत्या करवाने के लिए बहादुरगढ़ में उसकी मौजदूगी को मौके के तौर पर लिया। अशोक ने इसकी जिम्मेदारी बंटी देसलपुर को सौंपी। बंटी देसलपुर ने अपने गांव के हिमांशु, राकेश डाबोदा एक व अन्य को शुक्रवार को ही हथियार उपलब्ध करवाकर अस्पताल भेजा। लेकिन हलवदार पवन व विनोद की मुस्तैदी से ये बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए। 

वे तभी से नवीन बाली को मारने की योजना बना रहे थे, जब आठ दिन पहले उसको दिल्ली से प्रॉटक्शन वारंट पर लाया गया। शुक्रवार से दो दिन पहले भी हिमांशु रेकी करने के लिए अस्पताल आया था। हिमांशु को पकडने वाले हवलदारों पवन और विनोद को एसपी वसीम ने 20-20 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया और पुलिस प्रशंसा पत्र देने की सिफारिश करने की घोषणा की।  
 

गैंगस्टर नवीन बाली को मारने के प्रयास के आरोप में देसलपुर के हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ अस्पताल तक पहुंचे उसके दोनों साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है और इन तीनों को भेजने वाले बंटी देसलपुर के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।  -वसीम अकरम, एसपी झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें