फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर पीएनबी में लगाई सेंध

Sat, 14 Nov 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की आसौदा शाखा में अज्ञात युवक ने पीछे की दीवार तोड़कर सेंध लगा ली। आरोपी युवक स्ट्रांग रूम का दरवाजा नहीं तोड़ पाया और कुछ देर तक असफल प्रयास करने के बाद निराश बाहर निकल गया।
विज्ञापन


इससे बैंक में रखे आठ लाख रुपये भी सुरक्षित बच गए। घटना से बैंक अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

दिवाली के अवकाश के बाद पीएनबी की आसौदा शाखा अगले दिन खुली थी। वीरवार शाम को छुट्टी के बाद कर्मचारी बैंक को सुरक्षित बंद करके गए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी ने शाखा खोली और अंदर प्रवेश किया तो बैंक की टूटी दीवार देख धक्का लगा।

कुछ ही मिनटों में बैंक मैनेजर वीरेंद्र और दूसरे कर्मचारी भी पहुंच गए। अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों से मंत्रणा कर बैंक मैनेजर ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।
विज्ञापन


डीएसपी अजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह और अपराध जांच एजेंसी और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

दरअसल, पीएनबी की आसौदा शाखा वर्ष 1970 में बने एक भवन में चल रही है। इस भवन के साथ एक खाली प्लॉट है। वीरवार रात इसी प्लॉट में जाकर साथ वाली दिवार उखाड़ी गई।

आरोपी ने मिट्टी की गारा में चिनी हुई ईंटों को आसानी से उखाड़ लिया और अंदर प्रवेश कर गया। आरोपी ने सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए अपनी कमीज से चेहरा ढक लिया और बैंक में तलाशी में जुट गया।

स्ट्रांग रूम तक भी गया, लेकिन उसके कुछ भी हाथ नहीं लगा। आखिर खुद ही सेंध लगाकर बनाए रास्ते से खाली हाथ ही बाहर निकल आया। जाते-जाते उसने उखाड़ी गई ईंटें उसी रास्ते के आगे अड़ा दी।

मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गार्ड होता तो यह वारदात न होती। कुछ हफ्ते पहले बैंक मैनेजर को नोटिस भेजकर 24 घंटे के लिए गार्ड तैनात करने को कहा गया था, मगर बैंक की तरफ से लापरवाही की गई।
विज्ञापन

बिजेंद्र, थाना प्रभारी सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें