फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित तीन पर एससी एक्ट का केस दर्ज

Sat, 14 Nov 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की आरटीआई के तहत जानकारी मांगने के बाद आपसी रंजिश के चलते बजाड़ गांव के निवर्तमान सरपंच ने गांव की दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर जातिसूचक शब्द और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वही दूसरे पक्ष के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

गांव के निवर्तमान सरपंच और गांव के नागरिकों बीच आरटीआई मांगने का सिलसिला अब मारपीट में तबदील हो गया। इससे दोनो पक्षों में बीच विवाद और बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


 गांव बजाड़ के निवर्तमान सरपंच सुंदर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे अमन के साथ गाड़ी में बैठकर घर से किसी कार्य के लिए जा रहा था कि घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही सुनील नामक युवक ने उनकी गाड़ी को ईंट मारकर क्षति ग्रस्त कर दिया।

 इसके अलावा मौके पर पहुंची भगवती और सरोज नामक महिला ने सुनील के साथ मिलकर गाली-गलौज किया तथा जाति सूचक शब्द कहे। पुलिस ने सुंदर की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वही सुनील की शिकायत पर भी पुलिस ने सुंदर के खिलाफ गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है।

सुनील ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सुंदर के सरपंच कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों की आरटीआई मांगी थी। आरटीआई समय अनुसार न देने पर आयुक्त ने सरपंच पर 14 मार्च 2014 को 25000 हजार  रुपये का जुर्माना लगाया था। उसके उपरांत आज भी विभागीय जांच चल रही है। 

सरपंच इसी रंजिश के चलते उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इससे उन्होंने मुश्किल से जान बचाई। सुनील की शिकायत पर पुलिस ने निवर्तमान सरपंच सुंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

एसएचओ हवासिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली थी। एक पक्ष ने जातिसूचक शब्द बोलने तो दूसरे ने गाड़ी चढ़ाकर मारने के प्रयास की बात कही है। दोनों पक्षों पर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें