फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: नीरज बवाना गैंग के बदमाश भूपेंद्र उर्फ खली के घर पर एनआईए की रेड, करीब 12 लाख रुपये कैश बरामद

Tue, 18 Oct 2022 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

एनआईए की टीम के 3 सदस्यों ने भूपेंद्र के परिजनों से पूछताछ की। भूपेंद्र के खिलाफ लूट और छीनाझपटी के 4 मामले दर्ज हैं। बदमाश भूपेंद्र झज्जर में शराब के 5 ठेके भी चलाता है। सुबह सात बजे पहुंची टीम दोपहर दो बजे तक डटी रही।
विज्ञापन
भगत सिंह कॉलोनी में स्थित बदमाश भूपेंद्र का मकान। एनआईए की रेड के दौरान स्थानीय पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एनआईए की टीम ने मंगलवार को झज्जर जिले में भी छापे डाले। झज्जर में नरेश सेठी और बहादुरगढ़ के भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले नीरज बवाना गैंग के बदमाश भूपेंद्र उर्फ खली के घर पर भी छापे मारे। खली को दिल्ली की तिहाड़ जेल से लेकर पुलिस पहुंची थी। उसके घर से 12 लाख रुपये नगदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ के भगत सिंह कॉलोनी में स्थित भूपेंद्र उर्फ खली के घर सुबह 7 बजे ही टीम पहुंच गई थी और दोपहर दो बजे तक डटी रही। टीम में तीन सदस्य शामिल थे। स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ रही। एनआईए की टीम ने भूपेंद्र के परिजनों से करीब सात घंटे तक लंबी पूछताछ की और  छानबीन की। भूपेंद्र मूल रूप से झज्जर जिले के गांव डीघल का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : Sonipat: 10 हजार की रिश्वत लेते डीड राइटर और एचबीएस कर्मी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


पहले एनआईए टीम डीघल गांव में ही पहुंची थी, लेकिन बाद में बदमाश भूपेंद्र को साथ लेकर उसके बहादुरगढ़ के आर्य नगर स्थित निवास स्थान पर पहुंची। पुलिस के अनुसार भपेंद्र उर्फ खली दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। एसपी के अनुसार टीम को यहां से 12 लाख की नगदी भी मिली है।

दरअसल देश के विभिन्न राज्यों में आज कुख्यात बदमाशों के घरों पर एनआईए की रेड की गई है। इस रेड में बदमाशों के बैंक खातों और संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें : नारनौल: गैंगस्टर चीकू के आवास पर छापा, कुछ दस्तावेज ले गई एनआईए की टीम
विज्ञापन


खली पर लूट, छीनाझपटी के चार मुकदमे दर्ज
भूपेंद्र के नीरज बवाना गैंग से तार जुड़े हुए हैं। बदमाश भूपेंद्र झज्जर में शराब के पांच ठेके भी चला रहा है। उस पर लूट और छीना झपटी जैस चार मुकदमे भी दर्ज हैं। 

एनआईए की टीमों ने बहादुरगढ़ और झज्जर में भी दो बदमाशों के आवासों पर जांच पड़ताल की गई। जिले के गांव डीघल के भूपेंद्र उर्फ खली के भगत सिंह कॉलोनी स्थित बहादुरगढ़ घर में भी छापा मारा गया। इस दौरान टीम को करीब 12 लाख नकदी मिली है। -वसीम अकरम, एसपी झज्जर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें