फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफे सिंह हत्याकांड: अब नंदू गैंगस्टर के भाई ज्योति बाबा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तैयारी

Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

ज्योति बाबा दिल्ली की जेल में बंद है। इसी मामले में पुलिस 18 मार्च को नंदू गैंग के शूटर अमित गुलिया को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
नफे सिंह राठी फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड के मामले में जल्द ही पुलिस कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंगस्टर के भाई ज्योति बाबा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। फिलहाल ज्योति बाबा दिल्ली जेल में बंद है। 
विज्ञापन


25 फरवरी की शाम बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह की कार पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई थी। इसमें उनके सहयोगी जय किशन की भी मौत हो गई थी। इस मामले में अभी तक तीन आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं। इनमें दो शूटर आशीष उर्फ बाबा और सौरव निवासी नांगलोई दिल्ली और धर्मेंद्र निवासी बिजवासन दिल्ली शामिल थे।

तीनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों को कार मुहैया करवाई थी। संभावना जताई जा रही है कि ज्योति बाबा से पूछताछ होती है तो मामले में कोई नया खुलासा हो सकता है। हत्या क्यों और किसने करवाई इस बारे में भी सुराग मिल सकते हैं। दरअसल, हत्याकांड के बाद लंदन में बैठे कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल करते हुए हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी। पुलिस उस पोस्ट की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


19 दिन बाद भी नहीं हुए आरोपी गिरफ्तार
नफे सिंह हत्याकांड को 19 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक पुलिस घटना के कारण और असल आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। अनेक सवाल पुलिस के लिए अनसुलझे बने हुए हैं। तीन दिन पहले राठी परिवार की ओर से गोवा होटल की एक वीडियो जारी की गई थी।

जिसमें चारों शूटर नजर आ रहे थे और उस वीडियो पर नफे सिंह राठी परिवार ने सवाल खड़े किए थे कि जब चारों एक होटल में ठहरे थे तो दो आरोपी कहां फरार हो गए। पुलिस गोवा से आशीष उर्फ बाबा और सौरव को गिरफ्तार करके बहादुरगढ़ लाई थी। जबकि नकुल सांगवान और अतुल प्रधान फरार हो गए थे।

30 जनवरी को फरीदाबाद में हुए बल्लू पहलवान हत्याकांड में एसटीएफ दिल्ली जेल से कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंगस्टर के भाई ज्योति बाबा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। इसके बाद बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लेकर ज्योति बाबा से नफे सिंह हत्याकांड मामले में पूछताछ की जाएगी। - वसीम अकरम, एसटीएफ एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें