फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: साल्हावास में अपराध के दो मामले, एक- चरस के साथ गिरफ्तारी, दूसरा- मांगी 40 लाख की रंगदारी

Sun, 26 Nov 2023 01:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास में 306 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं एक जगह ट्रांसपोर्ट के कारोबारी से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास में पुलिस की नारकोटिक सेल की टीम ने एक व्यक्ति को 306 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस की टीम ने अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए टीम के इंचार्ज तूफान सिंह ने बताया कि थाना साल्हावास क्षेत्र में गश्त पर तैनात पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद राजपत्रित अधिकारी चरणजीत साल्हावास मौके पर पहुंचे। मौका पर पहुचे राजपत्रित अधिकारी चरणजीत के समक्ष पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। आरोपी की पूछताछ में पहचान अक्षय उर्फ विक्की निवासी गांव झामरी जिला के तौर पर की गई।

आरोपी के कब्जे से बरामद चरस का वजन 306 ग्राम पाया गया। उपरोक्त आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया। चौकी इंचार्ज एएसआई संदीप ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट के कारोबारी से मांगी 40 लाख की रंगदारी, न देने पर बच्चों को उठाने की दी धमकी
साल्हावास क्षेत्र के गांव झाड़ली की एक सिमेंट कंपनी के पास ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर जाकर धमकी देकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पवन निवासी झामरी ने बताया कि उसके कार्यालय में गुरमीत निवासी मारौत नौकरी करता है। 24 नवम्बर 11 बजकर 40 मिनट पर गुरमीत कार्यालय में अपना काम कर रहा था।

इसी दौरान दो व्यक्ति कार में सवार होकर आए और उन्होंने उससे पूछा कि पवन के पास कितनी गाड़ियां है तो गुरमीत ने बताया कि उसके पास 40 गाड़ियां हैं। कार में आए व्यक्तियों ने धमकी देते हुए कहा कि पवन को बता देना कि नौगांव निवासी जयवीर व संदीप आए थे 40 लाख रुपये देने पड़ेंगे नहीं तो जान से मार देंगे।

उसके बच्चों व लड़की को भी उठा लेंगे । नौकर को भी धमकी देते हुए कहा कि तुम कल से ऑफिस में दिखाई दिए तो तेरी भी टांगे तोड़ देंगे। पुलिस ने इस संबंध में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें