फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्क्रैप व्यापारी हत्याकांड की जांच में शामिल STF जवान की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर का हाथ होने की आश

Tue, 05 Mar 2024 04:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

सार

एसटीएफ हवलदार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में झज्जर गया हुआ था। गैंगस्टर का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। एसटीएफ प्रमुख बोले कि जवान की हत्या के मामले की हर एंगल से छानबीन कर रहे हैं। अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। 
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी हत्याकांड की जांच कर रहे रोहतक एसटीएफ के जवान सतबीर सिंह की झज्जर जिले के गांव भूरावास के पास किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली दाहिने तरफ की कनपटी के पास लगी थी। सतबीर की गाड़ी में सरकारी रिवाॅल्वर भी मिला है। एसटीएफ प्रमुख नरेंद्र पाल ने कहा है कि हत्या में गैंगस्टर का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता, फिर भी हर एंगल पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


भूरावास गांव निवासी सतवीर फौज सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस में भर्ती हुआ था। तीन साल से वह एसटीएफ रोहतक में तैनात था। हालांकि कुछ समय के लिए सवह बहादुरगढ़ व गुरुग्राम में भी रहा। डेढ़ माह पहले वापस एसटीएफ रोहतक में आ गया था।
विज्ञापन


इधर, 29 फरवरी की रात गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन सौदा की लाखनमाजरा स्थित एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सतबीर इस मामले की जांच में शामिल था। बताया जा रहा है सोमवार को वे इसी मामले की जांच के सिलसिले में झज्जर गए थे। इस दौरान किसी ने सतबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

ससुर की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज
भूरावास गांव निवासी सतबीर सिंह की शादी पाना बिधयान दूबलधन निवासी पूनम के साथ 24 मार्च 2001 में हुई थी। शादी के बाद से वह गांव दूबलधन में अपनी ससुराल में ही रहता था। सोमवार रात वह अपने पैतृक गांव भूरावास में अकेला ही आया हुआ था। सतबीर का शव मंगलवार की सुबह जेएनएल फीडर भूरावास के पास मिला। पुलिस ने ससुर राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
तीन साल से हवलदार सतबीर एसटीएफ रोहतक में तैनात था। लाखनमाजरा के पास हुई गुरुग्राम के व्यापारी की हत्या के सिलसिले में झज्जर गया था। किसी ने उसकी भूरावास गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे किसी गैंग का हाथ है या नहीं, इस दृष्टिकोण से भी जांच कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल, प्रभारी एसटीएफ रोहतक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें