फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: अबोहर में सोना व्यापारी से लूट, दिल्ली से आया था, नकाबपोशों ने हथियार दिखाकर की वारदात

Tue, 05 Mar 2024 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अन्ना मराठा गोल्ड का व्यापारी अबोहर के सुनारों से आर्डर व राशि लेकर दिल्ली से गोल्ड लाकर सप्लाई करता था। मंगलवार सुबह वह सराय रोहिला से अबोहर आया था। वह ई रिक्शा लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया। रास्ते में लक्कड़ मंडी के निकट कार सवार तीन नकाबपोश लोगों ने हथियारों की नोक पर उसे ई रिक्शा से उतार लिया और लूट लिया।
विज्ञापन
अबोहर में लूट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में गोल्ड के एक व्यापारी से तेजधार हथियारों की नोक पर लूट की गई है। हालांकि कितना गोल्ड लूटा गया है, यह अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, आधा किलो से एक किलो सोने की लूट हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अन्ना मराठा गोल्ड का व्यापारी अबोहर के सुनारों से आर्डर व राशि लेकर दिल्ली से गोल्ड लाकर सप्लाई करता था। मंगलवार सुबह वह सराय रोहिला से अपने साथी सन्नी के साथ गोल्ड लेकर ट्रेन से अबोहर आया था। सन्नी नई आबादी में अपने घर चला गया जबकि अन्ना मराठा ई रिक्शा लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया। रास्ते में लक्कड़ मंडी के निकट कार सवार तीन नकाबपोश लोगों ने हथियारों की नोक पर उसे ई रिक्शा से उतार लिया और अपने साथ कार में बिठा कर ले गए। लुटेरे गोल्ड छीनने के बाद उसे मलोट रोड पर गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट पर उतार कर फरार हो गए।
 
ई रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि तेजधार हथियार की नोक पर यात्री को उतार कर ले गए थे लेकिन कहां ले गए, यह उसे नहीं पता। पुलिस ने पीड़ित और सन्नी से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने लूट के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितना गोल्ड लूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें