झज्जर के धौड गांव में खेतों में पारी देने गए युवकों से मारपीट कर पिस्तौल के बल पर दो बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
धौड गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस ने शिकायत दी हैं कि वह खेती बाडी का काम करता हैं। 8 अक्टूबर को वह और मेरा साथी पवन पुत्र सुरजभान गाव धौड उसकी मोटरसाईकिल पर सवार होकर एक होटल के नजदीक पवन के खेत में धान में पानी देने के लिये आये थे। इसके बाद रात 8 बजे कालु बिहारी आया और हम तीनों पवन के खेत के पास बैठ गए। रात लगभग 11 बजे पवन अपने खेत के दुसरे सिरे पर पानी बदलने के लिए गया और इतनी ही देर में एक बेरी की तरफ से गाडी आई। गाडी झज्जर- बेरी मैन रोड पर खडी हो गई और उसमें से तीन नौजवान लडके हमारे पास आए।
तीनों लड़को ने आते ही कहा कि तुम यहा क्यो बैठे हो। फिर मैने कहा हम अपने खेत मे पानी दे रहे है, तुम्हे इस बात से क्या तक्लीफ हुई। इस बात पर हमारी उन तीनों लडको से बहस हो गई। फिर वह तीनो लडके मेरे साथ हाथा पाई करने लगे। फिर उसी गाडी में से दो लडके और उतर कर आए, जिसमें से एक के हाथ मे पिस्तोल थी। उसने आते ही मेरे माथे पर पिस्तौल लगाई और मेरा व कालु का फोन छिन लिया। कालु उसको देखकर खेत में भाग गया। फिर उन्होंने उसे थप्पड मुक्के मारे और हमारी मोटरसाईकिल और कालू का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।