फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े पंपकर्मियों को बंधक बना लूटे 75 हजार

Sat, 24 Sep 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
लूट - फोटो : bureau
विज्ञापन
 झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर शनिवार सुबह गांव चांदपुर के निकट स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने पेट्रोल पंपकर्मियों को हथियारों के बल बंधक बना करीब 75 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने पेट्रोल पंपकर्मियों के अलावा वहां मौजूद एक ग्राहक से भी हजारों रुपये छीने। बाद में पेट्रोल पंपकर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर एसएचओ दयाचंद, सीआईए इंचार्ज ललित कुमार, कुलाना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड पर चांदपुर गांव के निकट स्थित फिलिंग स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और उन्होंने पंप के सेल्समैन को पेट्रोल डालने के लिए कहा। सेल्समैन केशु राम ने बताया कि उसने बाइक में तेल डाल दिया। तेल डालने के बाद युवक उसके साथ हाथापाई करने लगा। देखते ही देखते उसने हथियार निकाल लिया और पंप पर मौजूद दूसरे सेल्समैन, सफाई कर्मी दीपक को भी एक कमरे में बंधक बना दिया। फिर उन्होंने कनपटी पर पिस्तौल तानकर उनसे कैश लूट लिया। उन्होंने वहां पर मौजूद एक ग्राहक से भी हजारों रुपये छीन लिए। बाद में बदमाश वहां से फरार हो गए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में बिल्कुल साफ दिखाई दे रहे हैं, जोकि बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को आसानी हो सकती है।
विज्ञापन


दो बार पहले भी हो चुकीं लूट
पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी राकेश ने बताया कि इससे पहले भी दो बार यहां लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।

यह बोले पुलिस अधिकारी
मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

दयाचंद, एसएचओ सदर थाना झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें