फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती स्कूटी पर उठाया फोन, हादसा, छात्रा की मौत भावना का आज था जन्मदिन, दो युवतियां घायल

Tue, 15 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
रोहतक-दिल्ली रोड पर पारले बिस्कुट फैक्टरी के पास सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना को इत्तेफाक मानकर कार्यवाही की है। नई बस्ती निवासी भावना (19) अपनी सहेली ममता और चिन्नू के साथ सोमवार की दोपहर रोहतक-दिल्ली रोड स्थित गणपति धाम में जा रही थी। जब वे पारले फैक्टरी के नजदीक पहुंची तो स्कूटी चला रही भावना का फोन आ गया। जैसे ही वह फोन देखने लगी तो स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और डिवाइडर से टकरा गई। स्कूटी काफी दूर तक रगड़ खाती गई, इस कारण तीनों युवतियों को काफी चोंटे आई। सिर पर अधिक चोट लगने के कारण भावना की हालत काफी बिगड़ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत तीनों को संभाला। पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता खुद अपनी गाड़ी में भावना को शहर के ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे, तब तक भावना दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेंटर में काफी लोगों की भीड़ हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विधायक नरेश कौशिक ने भी ट्र्रामा सेंटर में पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उधर, दोनों घायलों युवतियों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लाइनपार पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि घटना को हादसा मानते हुए कार्यवाही की गई है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


भावना का था जन्मदिन
बताया जा रहा है कि सोमवार को भावना का जन्मदिन था। वह गणपति धाम में दर्शन करने को जा रही थी। पारले फैक्टरी के पास से यूटर्न लेने के बाद जब वह धाम की ओर जा रही थी तो यह दर्दनाक हादसा हो गया। सिर पर चोट लगने के कारण भावना का काफी खून बह गया। भावना वैश्य क ालेज लाइनपार में बीए फ र्स्ट इयर की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें