फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कपड़ों पर दो बार डाला बिस्कुट का घोल, रुपये चोरी होने से बचे

Tue, 14 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
loot - फोटो : Bureau
विज्ञापन
एक युवक ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पीएनबी से 35 हजार रुपये निकलवाकर घर जा रही महिला के कपड़ों पर 50 मीटर के अंतराल पर दो बार बिस्कुट का घोल डाला और युवक ने दोनों बार महिला से रुपये छीनने का प्रयास किया, लेकिन वह वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए, साथ ही भीड़ को देखकर बेरी चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर उसे चौकी ले गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरदस्ती रुपये छीनने का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी युवक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी अनिकेश के रूप में हुई है। गनीमत रही कि महिला के साथ उसका पोता था, जिससे महिला ने रुपये उसे देकर कपड़े धोए। अगर महिला कपड़े नीचे रखकर कपड़े धोती तो आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर रुपये लेकर फुर्र हो जाता।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेरी पाना हिंदयाण निवासी प्रेम मंगलवार करीब 12 बजे बेरी के पंजाब नेशनल बैंक से 35 हजार रुपये निकलवाकर अपने पोते के साथ घर लौट रही थी। तभी बैंक के बाहर एक युवक ने महिला के कपड़ों पर बिस्कुट का घोल डाल दिया। महिला ने कुछ देर बाद वह घोल देखा। इस पर महिला ने कुछ दूरी पर जाकर अपने कपड़ों से घोल को धो लिया। अभी वह 50 मीटर दूर ही चली थी कि युवक ने फिर से महिला का पीछा किया और बिस्कुट का घोल डाला दिया। महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो वही युवक दिखाई दिया, जिसने बैंक के पास घोल डाला था। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर किया तो आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर आ गई और आरोपी युवक को मौके से पकड़ लिया और मामला दर्ज कर लिया।

बैग को ब्लेड से काटने की भी कोशिश
महिला ने घटनाक्रम के बाद अपने बैग को संभाला तो उसके नीचे वाले हिस्से को ब्लेड से भी काटा हुआ था और बाद में चौकी इंचार्ज ने भी बैग को देखा तो कहा कि इस पर तो अभी ब्लेड से कटा हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पोता साथ नहीं होता तो रुपये लेकर फुर्र हो जाता युवक
पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार को वह बैंक से 35 हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रही थी। जब युवक ने घोल डाला तो पोता साथ में था, इसलिए रुपये उसे देकर कपड़े धोने लग गई। अगर पोता साथ नहीं होता तो रुपये जमीन पर रखकर कपड़े धोती। अब पोता साथ तो रुपये उसे दे दिए जिससे रुपये चोरी होने से बच गए। महिला ने बताया कि उसे 25 हजार का लेेनदेन करना था और बाकी घर के कार्य के लिए निकलवाए थे।

मंगलवार दोपहर को बुजुर्ग महिला के कपड़े पर बिस्कुट का घोल डालकर एक युवक पैसे छीनने की कोशिश कर रहा था। महिला द्वारा शोर मचाने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। महिला की शिकायत ले ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

संदीप कुमार, चौकी इंचार्ज बेरी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें