माता पिता से अलग रहता है सचिन
सचिन कणोंदा गांव में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाता है। एक साल पहले उसने दिल्ली के नांगलोई में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की थी। आरोपी सचिन एक ही घर में माता पिता से अलग पत्नी बच्चों के साथ रहता है। हालांकि वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
एक मार्च को मिला था हिमानी का शव
रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में एक मार्च को सुबह कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की बॉडी मिली थी। राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बैग को खोला तो इसमें सूटकेस था। आरोपी बैग को बस में लेकर बस स्टैंड तक गया था।