फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बदमाशों ने दो दुकानों पर पिस्तौल की नोंक पर लूटे ढाई लाख रुपये, CCTV में वारदात कैद

Sat, 10 Feb 2024 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

एक वारदात में फायरिंग की तो दूसरी में कनपटी पर पिस्तौल लगाई गई। दुकानदारों ने विरोध में जाम लगाया। किराना स्टोर में तीन बदमाशों ने तो बीड़ी माचिस की दुकान में दो बदमाशों ने वारदात की। किराना स्टोर में 34 सेकंड में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में लाइनपार थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर डेढ़ घंटे में बदमाशों ने दो दुकानों में लगभग ढाई लाख रुपये लूट लिये। एक वारदात में तीन बदमाशों ने दुकान के अंदर हवाई फायरिंग करते हुए 34 सैकेंड में लूट की वारदात की तो दूसरी में दो बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर लूट की।

विज्ञापन


एक घटना अग्रवाल कॉलोनी में तो दूसरी रेलवे रोड पर हुई। सूचना मिलते ही लाइन पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार शाम को हुई दोनों घटनाओं के बाद दुकानदारों ने दुकान बंद करते हुए विश्वकर्मा चौक पर जाम लगा दिया। इसके बाद सीआईए, लाइनपार थाना और शहर थाना पुलिस के प्रभारी और डीएसपी मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। देर रात तक जाम नहीं खुला। 

अग्रवाल कॉलोनी स्थित दुकानदार हर भगवान ने बताया कि उनकी बीड़ी माचिस की दुकान अग्रवाल कॉलोनी में है। शाम को वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश युवक आए और उन्होंने आते ही उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और दुकान के अंदर से एक लाख 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पैसे लूटने वाले ने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल स्टार्ट किए हुए था। रुपये लूटने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके डेढ़ घंटे बाद ही एक वारदात रेलवे रोड पर किराना स्टोर पर हो जाए। तीन बदमाश युवक बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक शंकर किराना स्टोर पर पहुंचे।

यहां पर बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर हवाई फायरिंग की और गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। गोली दुकान के अंदर छत में लगी है। वारदात को बदमाशों ने 34 सैकेंड में अंजाम दिया और हवा में पिस्तौल लहराते हुए दुकान में रखे काउंटर के ऊपर से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही लाइन पर थाना, सीआईए पुलिस, सिटी थाना पुलिस और डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। 

दुकानदारों ने विरोध में लगाया जाम
दुकानदारों ने दोनों घटनाओं के विरोध में जाम लगा दिया। लोगों का गुस्सा पूरे आसमान पर था। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें