फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेक्टर 26 में दो व्यापारियों के बीच झगड़ा, एक ने तानी पिस्टल, गोली न चलने पर बाल बाल बचा व्यापारी

Sat, 10 Feb 2024 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पपीते के व्यापारी अंकुर राणा ने बताया कि फारुख मलिक काफी समय से सब्जी मंडी के लोगों से पैसे इकट्ठे करता था। उसने यह कार्य करने से उसे रोक दिया तो जिस कारण वह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते वह अपने चार-पांच लोगों के साथ पिस्टल लेकर आया था।  
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता अंकुर राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की सब्जी मंडी सेक्टर 26 में पपीते के दो व्यापारियों में पुरानी रंजिश के बीच तनातनी हो गई। एक ने दूसरे पर पिस्तौल तानकर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि गनीमत यह रही कि दो बार की कोशिश के बाद भी पिस्टल से गोली नहीं चल पाई, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन


पिस्टल निकालने वाले व्यापारी फारुख मलिक को लोगों ने घेर कर बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। 

पपीते के व्यापारी अंकुर राणा ने बताया कि फारुख मलिक काफी समय से सब्जी मंडी के लोगों से पैसे इकट्ठे करता था। उसने यह कार्य करने से उसे रोक दिया तो जिस कारण वह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते वह अपने चार-पांच लोगों के साथ आया। उसके पास पिस्तौल थी और बाकियों के पास तलवारें थी। 
विज्ञापन


अंकुर का कहना है कि फारुख ने आते ही उसके पेट के बीच-बीच पिस्टल लगाकर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली पिस्टल से पानी निकल गया। उसने दोबारा पिस्टल को लोड कर कर फिर चलाया लेकिन पिस्टल फिर नहीं चली जिस कारण वह बाल बाल बच गया। इसी दौरान उसकी लेबर वाले लोगों ने उसे घेर लिया जिससे उसकी जान बच गई। इसी झगड़े में फारुख की पिस्टल वहीं गिर गई थी। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें