फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या

Sat, 01 Apr 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
gun - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र में नाहरा, नाहरी रोड पर एक पूर्व फौजी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। गैंगवार की वजह चर्चित एमएलए भरत सिंह (नजफगढ़ के एमएलए) के मर्डर केस से जोड़कर देख रही है। इस मामले में मृतक नरेश का बेटा सचिन कुछ दिन जेल में रह चुका है।
विज्ञापन


मूलत: गांव लडरावन का पूर्व कांस्टेबल नरेश (55) फिलहाल अपने परिवार के साथ लाइनपार क्षेत्र के नेताजी नगर में रहता था। बीएसएफ से रिटायर होने के बाद उसने नाहरा-नाहरी रोड पर शिवम हॉस्पिटल के नजदीक जूस और चाय की दुकान खोल ली थी। इसी के जरिये वह अपने परिवार का गुजारा चलाता रहा था। इनका बड़ा बेटा पढ़ाई कर रहा है। नरेश और उसकी पत्नी रोजाना सुबह अपनी दुकान पर आ जाते और देर शाम को घर लौटते थे। नरेश ने पहले ही खतरे की आशंका जताई थी। हुआ भी यही, शुक्रवार की दोपहर बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश युवक उसकी दुकान पर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। नरेश को सिर और छाती में दो गोलियां लगीं। जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात करके हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। हमलावरों के फरार होने के बाद ही लोगों ने नरेश को संभाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी शशांक आनंद, डीएसपी राजीव देशवाल, लाइनपार थाना प्रभारी कुलबीर सिंह, सीआईए और एफएसल की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लोगों से बातचीत की तो एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। नागरिक अस्पताल में शाम तक पोस्टमार्टम की कार्यवाही चल रही थी।
विज्ञापन


गैंगवार की आशंका
नरेश की हत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसके वास्तविक कारणों की पुष्टि तो जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। उधर पुलिस की मानें तो इस वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले को गैंगवार से भी जोड़कर जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने दिल्ली पुलिस के हवाले से कहा कि मृतक के एक बेटे के नंदू गैंग से संबंध हैं। मृतक के ससुर ओमप्रकाश की शिकायत पर मंजीत मान गैंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

302 का मामला दर्ज
लाइनपार थाना पुलिस प्रभारी कुलबीर सिंह ने इस हत्या के पीछे रंजिश होने की बात स्वीकारी है। बकौल कुलबीर, परिजनों की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा-302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र से शीघ्र हमलावरों को गिरफ्तार करके मामले को सुलझाने का प्रयास रहेगा।

नाहरा नाहरी रोड स्थित अपनी दुकान के पास बाइक सवार हमलावरों की गोलियों के शिकार हुए पूर्व अर्द्ध सैनिक नरेश की हत्या के बाद मृतक के परिजनों में गहरा रोष है। उन्होंने हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। नरेश के शव की शुक्रवार को अंत्येष्टि नहीं हो सकी।
लाइन पार थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि परंपरा के मुताबिक, सूर्यास्त होने के बाद अंतिम संस्कार करना सही नहीं माना जाता। इसलिए परिजनों ने शुक्रवार को अंत्येष्टि के लिए नरेश का शव नहीं लिया। बताया यह भी गया है कि नरेश का छोटा बेटा किसी मामले में जेल में है और परिजन शनिवार को उसके जेल से आने के बाद ही अंत्येष्टि करना चाहते हैं। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का सुरक्षा पर खास ध्यान है। नरेश के घर के आसपास पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें