फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: शराब पीते समय हुई कहासुनी, नशे में धुत मामा ने चाकू से हमला कर भांजे को मौत के घाट उतारा

Wed, 11 Oct 2023 02:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर से भांजे की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है शराब पीते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके चलते मामा ने चाकू से हमला कर भांजे की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के उखलचना (कोट) गांव में भांजे को अपने मामा को शराब पीने के दौरान टोकना महंगा पड़ गया। उस समय तो मामा शराब के नशे मेंं होने के कारण सो गया, लेकिन बुधवार अल सुबह चाकू मारकर अपने भांजे को घायल कर दिया। घायल हालत में भांजे को परिजन रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उखलचना (कोट) गांव निवासी कमला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके बेटे विक्की की उम्र 30 साल है। वह दोनों गांव उखलचना (कोट) में अपने भाई अशोक उर्फ भैरु के साथ रहते हैं। 10 अक्तूबर को वह और उसका लड़का विक्की रात को खाना खाकर सो गए थे। उसका भाई अशोक शराब पी रहा था और उसके लड़के के साथ आपस में कहासुनी कर रहा था। कहासुनी के वक्त उसके लड़के विक्की ने अपने मामा अशोक को धक्का मारा और कहा कि आराम से सो जाने दे। इतना कहने के बाद वह व उसका लड़का विक्की अंदर कमरे में लेट गए। उस समय मामला शांत हो गया।

बुधवार अल सुबह करीब 3.15 बजे उसका भाई अशोक घर पर आया और आते ही उसके लड़के विक्की के साथ झगड़ा करने लग गया। जब वह उठी तो देखा कि उसका भाई अशोक हाथ में चाकू लिए हुए था और उसके लड़के को चारपाई से नीचे गिराकर उसको चाकू से मार रहा था। उसके लड़के ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके भाई ने उसको चाकूओं से मार-मारकर घायल कर दिया था। चाकू उसके लड़के के गर्दन में लगा। उसके भाई अशोक ने लड़के से रंजिश रखते हुए चाकू मारा। विक्की को घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर अशोक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें