फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: दिल्ली जा रहे पुलिसकर्मी की हादसे में मौत, डंपर की टक्कर से सड़क पर गिरे, सिर के ऊपर से निकला टायर

Mon, 26 Jul 2021 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 

सार

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद खाचरौली गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जगमाल दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे लेकिन हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
झज्जर में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में छूछकवास मार्ग पर ग्वालीशन गांव के पास सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। एक डंपर ने पुलिस वाले की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और डंपर का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी और छूछकवास पुलिस को भी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को पीछे से आ रही गाड़ी के चालकों ने घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर की दो गाड़ियां व छूछकवास पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


खाचरौली गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जगमाल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। हर रोज की तरह सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वे ग्वालीशन गांव से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे जमीन पर गिरे तो गाड़ी का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया गया है। -जयवीर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, छूछकवास। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें