फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Sun, 02 Jan 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा के झज्जर के गांव झामरी में गांव के खेतों में बने कोठड़े में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। गांव के दो लोगों के साथ कुछ दिन पहले विवाद होने की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने का इंतजार करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के गांव झामरी में एक युवक का शव खेत में बने कोठड़े में लटकता हुआ मिला है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। वहीं एसएफएल टीम ने मौत के कारणों की जांच की और घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राजेश निवासी गांव झामरी के तौर पर की गई है। राजेश के शरीर पर चोट लगने के निशान पाए गए हैं। जिससे लगता है कि राजेश की हत्या की गई है। पुलिस ने गांव के ही विनोद व राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतक के भाई बलवान सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है। बलवान सिंह ने आरोप लगाया है कि विनोद व राजकुमार के साथ 31 दिसंबर को विवाद हुआ था। जिसके चलते उन्होंने उसे मार कर फंदे पर लटका कर आत्महत्या का मामला बनाने का प्रयास किया है।

मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामकरण दहिया, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें