फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दादरी तोए में चोरों ने उखाड़ा पीएनबी का एटीएम, 5 लाख 37 हजार 500 रुपए लेकर हुए फरार

Sun, 19 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
झज्जर-गुड़गांव मार्ग पर शुक्रवार देर रात गांव दादरी तोए के बस स्टैंड पर लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को उखाड़ चोरों ने 5 लाख 37 हजार 500 रुपये निकाल लिए। गश्त करते हुए जब पीसीआर मौके पर पहुंची तो वारदात का पता चला। पुलिस कर्मियों ने तुरंत आला अधिकारियों को सूचित किया। दुलीना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दादरीतोए क्षेत्र में गश्त कर रही पीसीआर पर तैनात कर्मचारियों ने शुक्रवार देर रात जब पीएनबी बैंक के शटर का ताला टूटा हुआ देखा और तुरंत मौके पर पहुंचे। देखा कि एटीएम को गैस कटर से काट रखा था। पुलिस ने मामले की सूचना बैंक प्रबंधन को दी। बाद में जब एटीएम में डाले गए रुपयों का रिकॉर्ड चेक किया गया तो उसमें से पांच लाख 37 हजार 500 रुपये का कैश गायब मिला।

दो सीसीटीवी की काटी तारें, तीसरे में हुए कैद
पुलिस के अनुसार एटीएम में तीन सीसीटीवी लगे हुए थे, जिनमें से दो की तार चोरों ने काट दी थी, लेकिन तीसरे की तार नहीं काटी। जिसके चलते चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


दुकानदारों में फैली
एटीएम को तोड़कर उसमें से लाखों रुपये की राशि निकालने का सुबह पता चलने पर स्थानीय दुकानदारों में दहशत फैल गई। दुकानदारों का कहना था कि जब बैंक ही सुरक्षित नहीं है तो उनकी दुकानों की सुरक्षा कैसे होगी। इसी बात को लेकर चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि पीसीआर रात भर गश्त पर रहती है फिर भी वारदात हुई है, जोकि चिंता का विषय है।

गांव दादरी तोए स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से चोरों द्वारा उखाड़कर उसमें रखी करीब 5 लाख 37 हजार 500 रुपए की राशि निकाल ली गई है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश, दुलीना, चौकी इंचार्ज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें