फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में वारदात: सोमवार रात से लापता बच्चे का अधजला शव मिला, मुंह और सिर पर ईंट मारकर की गई हत्या

Tue, 19 Apr 2022 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

घर से 200 मीटर दूर खाली भूखंड में शव जलाने का प्रयास किया गया था। बच्चा सोमवार की शाम साढ़े सात बजे से लापता था। पीड़ित परिवार यूपी के जिला जौनपुर का है। पिता टेंपो ड्राइवर और मां फुटवियर फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में दस वर्ष के बच्चे की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार क्षेत्र की कॉलोनी सुभाष नगर में एक बालक की हत्या कर दी गई। ईंट व पत्थर आदि से उसके मुंह व सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा गया। शव को पास के ही खाली प्लॉट में पड़े कूड़े में जलाने का प्रयास किया गया। मंगलवार सुबह कूड़ा बीनने आई एक महिला ने शव को अधजली हालत में देखा तो उसने इसकी सूचना आसपास लोगों को दी।

विज्ञापन


मनीष उर्फ गोलू (10) सोमवार की शाम से ही घर से लापता था। उसके पिता राजकुमार वाहन ड्राइवर है और मां शकुंतला एक फुटवियर फैक्टरी में काम करती हैं। दोनों सोमवार को ड्यूटी से लौटे तो मनीष घर में नहीं मिला। आसपास तलाश की तो पता चला कि शाम को साढ़े सात बजे तक वह घर में था और टीवी देख रहा था।

अचानक टीवी बंद करके कहीं निकल गया। मनीष शंकर गार्डर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। वह इकलौती संतान थी। यूपी के जिला जौनपुर के गांव नदियाव निवासी मनीष के माता-पिता दो-तीन साल से बहादुरगढ़ के सुभाषनगर की गली नंबर-3 में किराये के घर में रहते हैं।
विज्ञापन


शाम को जब काफी तलाश के बाद भी मनीष नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात को पुलिस ने भी आसपास काफी तलाश किया। सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में मनीष का शव मिलने की सूचना मिली तो परिजनों में मातम छा गया। 

सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। झज्जर से एसपी वसीम अकरम, एएसपी विक्रांत भूषण और डीएसपी अरविंद दहिया भी मौके पर पहुंचे। सीआईए की टीम भी जांच में जुट गई। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। मनीष की हत्या किसने और क्यों की है, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की शाम सात बजे के बाद से रातभर की फुटेज को खंगाली जा रही है। सोमवार रात को ही मां शकुंतला ने लाइन पार थाना पुलिस को दी शिकायत में अपने बेटे का अपहरण होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शिकायत पर मनीष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

शिकायत में शकुंतला ने कहा था कि उसका बेटा अपने मामा रामजीत के घर खेल रहा था। शाम को वह आई तो घर से गायब मिला। उसका अवश्य किसी ने अपहरण किया होगा। उधर मनीष की हत्या की जानकारी जिस भी व्यक्ति को मिली उसने कड़ी निंदा की और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
 

बालक की हत्या निंदनीय है। लाइनपार थाना बहादुरगढ़ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच के लिए जुट गई हैं। चाहे जो हो आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द गिरफ्तार करके कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। -वसीम अकरम, एसपी झज्जर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें