फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: महिला की मौत के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज, फंदा लगाने से हुई थी महिला की मौत

Thu, 29 Sep 2022 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

छोटूराम नगर में फंदा लगाने से महिला की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को दी गई। गुरुवार को परिजन बहादुरगढ़ पहुंचे तो पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के छोटूराम नगर में फांसी का फंदा लगाने से हुई महिला की मौत के मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस ने गुरुवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को छोटूराम नगर में फंदा लगाने से रानी निवासी गांव हथौडा थाना पंचदेवरा जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को दी गई। गुरुवार को परिजन बहादुरगढ़ पहुंचे तो पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पिता उदयपाल के बयान पर पति, जेठ व देवरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़: हरियाणा में 13 तो पंजाब में माननीयों के खिलाफ 99 आपराधिक मामले विचाराधीन, हाईकोर्ट को दी जानकारी
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में ग्राम हथौड़ा थाना पंचदेवरा जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश निवासी उदयपाल ने बताया कि 23 मई 2021 को उन्होंने अपनी लड़की रानी की शादी अत्तर सिंह गांव गंगुपुरा जिला एटा, उत्तर प्रदेश के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


मगर सुसराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि उसकी लड़की के साथ मारपीट की जाती थी। उनकी लड़की ने पति अतर सिंह, जेठ टिंकू, देवर पृथ्वीराज व पवन की मारपीट व दहेज की मांग पूरी न होने के कारण तंग आकर फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें