फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, एक साल बाद थी रिटायरमेंट, लांस नायक विजय की मौत से हड़कंप

Tue, 09 Sep 2025 08:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सेना के जवान ने खुद को गोली मार ली। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। लांस नायक विजय की रिटायरमेंट को एक साल बचा था। 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सैन्य जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी निवासी 30 वर्षीय सेना के जवान विजय उर्फ भोलू पुत्र रामकरण के तौर पर हुई है। विजय इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। हालांकि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। विजय ने गांव में ही अपने प्लाट में खुद को गोली मारी है। घटना मंगलवार शाम की है। 

विज्ञापन


विजय इन दिनों पंजाब के नाभा में पोस्टेड था। वह लांस नायक के पद पर था। उनकी रिटायरमेंट में मात्र एक साल बचा था। 
मांडौठी चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि विजय पिछले छह महीने से छुट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार को अचानक उसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 

गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचाया। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ भिजवाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें