सिवाड़ी गांव से कपड़े खरीदने के लिए माछरौली आए बाइक सवार तीन छात्र ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर में दाखिल करवाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर में रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माछरौली गांव में कपड़े खरीदने के लिए तीन छात्र सिवाड़ी गांव के तीन छात्र बाइक पर सवार होकर आए थे। जब उनकी बाइक माछरौली गांव के बस स्टैंड स्थित सर्विस रोड से हाइवे पर आई तो रेवाड़ी की तरफ से झज्जर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जिसके चलते तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान माछरौली के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले सिवाड़ी गांव के दिवाकर, साहिल व रोहित के तौर पर हुई। घायल दिवाकर 8वीं, साहिल 9वीं कक्षा के छात्र हैं और रोहित 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुका हैं।
कुलाना चौकी इंचार्ज एएसआई धमेंद्र ने बताया कि उन्हें माछरौली गांव के बस अड्डे पर बाइक सवार तीन छात्र ट्रक की चपेट में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंच ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घायल छात्रों के बयान दर्ज नहीं हुए। छात्रों के बयान लेकर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।