फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की हेरोइन के साथ सात गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : Bureau
विज्ञापन
अपराध जांच शाखा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हुई 985 ग्राम हेरोइन थाईलैंड मार्कानुमा दानेदार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने एक आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। बाकी सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी के इस धंधे का थाना शहर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए बहादुरगढ़ के इंचार्ज सोनू मलिक की टीम को सूचना मिली थी कि हेरोइन तस्करी में संलिप्त कुछ युवक स्कूटी व ऑल्टो कार में सवार होकर कसार के नजदीक सेक्टर 16-17 में आने वाले हैं। इस सूचना पर एसआई दिनेश कुमार की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। इसमें एएसआई नसीब, सुभाष, एचसी राजेश, कांस्टेबल, संजीत, सुशील व प्रमोद शामिल रहे। उक्त टीम ने पारले फैक्ट्री के निकट नाकेबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। डीएसपी धीरज कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। उनकी देखरेख में स्कूटी पर सवार दो युवकों को शक की बिनाह पर रोककर तलाशी ली तो आनंद शर्मा की पैंट की जेब से एक पैकेट मिला। उक्त पैकेट को निकालकर जब उसकी जांच की गई तो काले रंग के लेदर के पैकेट में हेरोइन 555 मेड इन थाईलैंड मार्का मिली। उसका वजन किया तो 480 ग्राम पाया गया।
कुछ ही देर बाद एक ऑल्टो कार आई। उसमें पांच युवक सवार थे। कार की व उसमें बैठे युवकों की तलाशी ली तो सुबोध के कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कुल मिलाकर आरोपियों के पास से 985 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत जहां 4 से 5 करोड़ आंकी जा रही है, जबकि यहां मार्केट में एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी जशनदीप ने बताया कि पकड़े गए सातों आरोपियों में राजपाल निवासी ईलरमऊ यूपी, सुबोध पचौरी निवासी ईलरमऊ, संजीव कुमार उदतपुर यूपी, राहुल कुमार आवास कॉलोनी एटा, पप्पू निधौली खुर्द यूपी, अरुण कुमार द्वारका दिल्ली व आनंद कुमार शर्मा शिधई बिहार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी बुधवार को कोर्ट में पेश किए गए, जहां से राजपाल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

यूपी से लाए थे माल
पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि वे यूपी के एटा से काफी कीमत की यह हेरोइन बहादुरगढ़ लेकर आए थे। वे किसके माध्यम से और किसको देना चाहते थे इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

एटा रवाना हुई टीम
अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कई करोड़ रुपये की आंकी जा रही इस हेरोइन की तस्करी में और सुराग जुटाने के लिए बहादुरगढ़ से एक टीम एटा के लिए रवाना हुई है। जहां से यह हेरोइन बहादुरगढ़ तक सप्लाई की गई है उसको लेकर अहम जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि तस्करी के इस गोरखधंधे में संलिप्त अन्य लोग भी पकड़ में आ सके।


नशा समाज के लिए कैंसर के समान है। पुलिस की ओर से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। समय-समय पर पुलिस की ओर से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने की मुहिम भी चलाई जाती है। आमजन को चाहिए कि नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए आगे आएं और इस बुराई को समाज से उखाड़ फेंके।
विज्ञापन

- जशनदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक, झज्जर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें