फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मालिक की गाड़ी में रखे दस्तावेज और लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी बोर्ड जाते समय शहर के सब्जी मंडी गेट के समीप रुके एक स्कूल संचालक की गाड़ी से अज्ञात ने लैपटॉप और स्कूल संबंधी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी है। सिटी पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को दिनदहाड़े दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के फोर्टपुरा निवासी अमरजीत ने बताया कि उसको बीडीएमएसएस स्कूल है। वीरवार को उसे भिवानी बोर्ड में काम था और इसके लिए वह पहले दादरी पहुंचा था। अमरजीत ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी सब्जी मंडी के गेट के समीप खड़ी कर दी और खुद वहां समीप स्थित एक कंप्यूटर शॉप पर वेबसाइट तैयार कराने के लिए चलाया गया। अमरजीत ने बताया कि उसकी लैपटॉप और स्कूल के दस्तावेज गाड़ी के पिछली सीट पर ही रखे थे। करीब 35-40 मिनट बाद जब वह लौटा और उसने गाड़ी की खिड़की खोली तो उसे लैपटॉप और सारे दस्तावेज चोरी मिले। अमरजीत ने बताया कि ये दोनों चीजें बैग में थीं। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
पीड़ित ने बताया कि जो दस्तावेज चोरी हुए हैं, उनमें स्कूल का एडमिट कार्ड, हाजिरी रजिस्टर, परिणाम रजिस्टर, पास रिकॉर्ड और बकाया या जमा राशि संबंधी रजिस्टर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान भी कुछ पता नहीं चलने पर पीड़ित सिटी पुलिस थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें