फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में छात्रा लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में छात्रा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
विज्ञापन

चरखी दादरी।
झोझूकलां महिला महाविद्यालय में गत 24 अप्रैल को परीक्षा देने आई एक छात्रा संदिग्ध हालात में गायब हो गई। छात्रा के पिता ने उसके अपहरण का अंदेशा जाहिर करते झोझूकलां पुलिस चौकी में शिकायत दी है। छात्रा के पिता ने उसके अपहरण का शक एक युवक पर भी जाहिर किया है। पुलिस ने इस संबंध में छात्रा के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी झोझूकलां के एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। 24 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कॉलेज में गांव की एक अन्य छात्रा के साथ परीक्षा देने आई थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश का प्रयास भी किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने कादमा निवासी एक युवक पर अपहरण का शक जाहिर किया है। उसके पिता ने बताया कि उक्त युवक ही बहला-फुसलाकर उसकी बेटा का अपहरण कर ले गया है। छात्रा के पिता ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई कर उसकी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द से जल्द पुलिस छात्रा की बरामदगी कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें