फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर मकान से गहनें, कपड़े व नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान से कपड़े, नकदी और हजारों के गहने चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बिगोवा निवासी एक व्यक्ति के मकान के ताले तोड़कर अज्ञात ने हजारों के गहने व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके-ए-वारदात का निरीक्षण करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बिगोवा निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित किसी काम से बाहर गया हुआ था। 22 मार्च को जब वह वापस लौटे तो मकान के अंदर कमरों के ताले टूटे मिले। उन्होंने कमरों में रखे सामान की जांच की तो उन्हें करीब दो हजार की नकदी और हजारों के सोने के गहने गायब मिले। मनदीप ने बताया कि चोर उनके मकान से करीब 75 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें