फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस को आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस को आग लगाने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अचीना ताल पुलिस चौकी के समीप मई माह में रोडवेज की बस को आग लगाने के आरोपी को बौंदकलां थाना पुलिस ने करीब साढ़े पांच माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान गांव अचीना निवासी चांद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गत एक मई को अचीना ताल पुलिस चौकी के सामने बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने रोडवेज की बस को आग के हवाले कर पुलिस चौकी में भी हंगामा किया था। मामला बढ़ता देख एसपी सुनील दलाल खुद मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद दूसरे जिलों से भी पुलिस बल को मौके पर बुुलाया गया था। ग्रामीणों के हंगामे पर संज्ञान लेकर पुलिस ने कुछ नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने मामले के एक और आरोपी चांद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें