फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर नयागांव में झगड़ा, दलित का मकान तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रास्ते को लेकर बीती रात नयागांव में दो पक्षों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। कुछ दंबगों ने दलित का मकान गिरा दिया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। झगड़े में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया है। झगड़े के बाद से गांव में तनाव का माहौल हैै। जातीय हिंसा को देखते हुए गांव में रविवार दोपहर बाद तक काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नयागांव में वर्षों पहले सरकार द्वारा दलित समाज के लोगों को प्लॉट दिए गए थे। इन पर लोगों ने अपने मकान बना लिए थे। मकान बनने के बाद से विवाद शुरू हो गया था। कुछ लोगों का आरोप था कि मकानों के बनने से उनका खेतों में जाने का रास्ता बंद हो गया है। इसी के चलते बीच-बीच में विवाद होता रहा। बताते हैं कि शनिवार को भी सदर थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए बातचीत हुई। मगर रात को इस मामले नेे बड़ा रूप ले लिया। कुछ लोग मकान गिराने के लिए गली में आए तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में कृष्ण का मकान गिरा दिया गया। लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। लाठी-डंडे और गोलियां चली। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रात को हुई घटना के बाद से गांव के उक्त क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार की दोपहर तक वहां काफी संख्या में पुलिस तैनात थी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने इस घटना का विरोध किया। जातीय हिंसा होने की आशंका को देखते हुए पुलिस चौकन्ना रही।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप
नयागांव निवासी कृष्ण ने कहा कि गांव के मुकेश सहित कुछ दबंग लोगों को इस पर आपत्ति है। कुछ दिन पहले मुकेश के बड़े भाई नरेश ने घर के बाहर लगा बिजली का मीटर तोड़ दिया था और जान से मारने की धमकी दी थी। मगर तब पंचायत के हस्तक्षेप से समझौता हो गया था। अब 30 सितंबर की रात को करीब 9 बजे काली और एक अज्ञात व्यक्ति मकान के पास आए और कहने लगे कि मकान को हटाओ नहीं तो हम हटा देते हैं। विरोध जताने पर वे वापस चले गए। करीब दस मिनट बाद नरेश, मुकेश, जोरा, काली, देवेंद्र, बबलू, बावजी आदि पांच-छह अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। जोरा के हाथ में दुनाली थी, अन्य के हाथों में लाठी डंडे थे। उन्हें गली में जो भी व्यक्ति दिखा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें ओमप्रकाश, बिजे, कपिल, कैलाश, रजनी आदि घायल हो गए। जब मैं, राजेंद्र व गली के अन्य लोग अंदर बस्ती की तरफ भागने लगे तो उपरोक्त दबंगों ने हमारा मकान तोड़ दिया। जब हम छिपने लगे तो जोरा ने कई फायर किए। गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी। गोलियों का शोर सुनकर जब गांव के लोग इकट्ठे हुए तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। इन लोगों की दबंगई के चलते लोग दहशत में हैं। पीड़ितों ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ितों को पहले भी मिली धमकियां : सरपंच
नयागांव सैनियान पंचायत के सरपंच अंजू के पति जगबीर सैनी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष को पहले भी धमकियां मिली थी। इस संबंध में सदर थाने में शिकायत दी गई थी। शनिवार को इस मामले में दोनों पक्षों में बातचीत हुई थी। पीड़ित पक्ष ने दो-तीन दिन का समय मांगा था, पर इसी रात यह घटना हो गई। पीड़ितों को मदद मिले और दबंगों के साथ सख्ताई से निपटा जाए।

की जा रही है जांच : एसएचओ
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी पकड़ से बाहर हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
गांव बना छावनी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
नयागांव में बीती रात हुए झगड़े के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त कड़े कर दिए हैं। झज्जर के अलावा दूसरे जिलों की पुलिस भी बुलाई गई है। गांव छावनी में तब्दील हो गया है तो संपर्क मार्गों पर भी पुलिस कर्मी तैनात हैं। दरअसल, यह गांव पहले भी जातीय हिंसा झेल चुका है। हालांकि फिलहाल झगड़ा केवल दो पक्षों के बीच ही है, मगर फिर भी कोई अप्रिय हालात न बने इसलिए पुलिस प्रशासन ने पहले ही कमर कस ली है। सदर थाने में बहादुरगढ़ के अलावा झज्जर, रोहतक, बेरी व गुड़गांव तक की पुलिस मौजूद है। इंडियन रिजर्व बटालियन की टुकड़ी भी बुलाई गई है। न केवल गांव बल्कि गांव बल्कि गांव से लगते मार्गों पर कई स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

रास्ते को लेकर नयागांव में चले लाठी-डंडे और गोलियां, दलित का मकान तोड़ा
महिला समेत पांच लोग घायल
-गांव में तनाव, जातीय हिंसा को देखते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
-
---फोटो 01 : रात को दबंगों द्वारा तोड़ा गया मकान।
---फोटो 02 : घटनास्थल पर पड़े गोलियों के खोल।
---फोटो 03 : झगड़े के बाद रविवार को नयागांव में मौजूद लोगों की भीड़।
---फोटो 04: कागजी कार्यवाही में जुटे पुलिस कर्मी।
---फोटो 5: महिलाओं को समझाते सदर एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह।
---फोटो 6 : नयागांव में बने हालात पर काबू पाने के लिए सदर थाने में मौजूद पुलिस बल।
---फोटो 7 : नयागांव में बने हालात पर काबू पाने के लिए सदर थाने में मौजूद पुलिस बल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें