फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार का फेरी वाले पर चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की गांधी मार्केट के एक दुकानदार ने फेरी वाले पर फोन चोरी का आरोप लगाया है। दुकानदार ने इस संबंध में लाइनपार थाना पुलिस में शिकायत देकर फोन की बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अग्रवाल कालोनी निवासी दीपक ने बताया है कि उसने गांधी मार्केट में वस्त्र भंडार के नाम से बेडशीट की दुकान कर रखी है। गत दिवस वह थोड़ी देर के लिए किसी कार्य के लिए दुकान से बाहर गया था। जब वापस लौटा तो उसका मोबाइल वहां नहीं था। आसपास में उसने फोन को तलाश भी किया, मगर कुछ पता नहीं चला। उसे शक है कि दुकान से एक फेरी वाला उसका फोन उठा ले गया, जो नरेला का रहने वाला है। अभी तक वह अपने स्तर पर मोबाइल तलाश कर रहा था, मगर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसका फोन बरामद करे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें