कैंटर की टक्कर से आटो पलटा, तीन घायल
बहादुरगढ़। सेक्टर-16 स्थित एचएसआईआईडीसी में आटो और कैंटर की भिड़ंत के बाद आटो पलट गया और उसमें सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भरती कराया। जहां एक व्यक्ति को अधिक चोटें होने के कारण उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह सेक्टर-16 स्थित औद्योगिक क्षेत्र के रोड पर सवारियों से भरे आटो और एक कैंटर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें आटो में सवार तीन लोगों को चोटें आई। इनमें से एक की बाजू पर अधिक चोटें आने के कारण उसे रोहतक स्थित पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।