फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी छीनने व लूटपाट के मामले का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस ने हथियारों के बल पर चालक को बंधक बनाकर मारपीट कर गाड़ी छीनने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि प्रदीप निवासी गांव ग्वालीसन ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह अपनी कार में सवार होकर 9 जुलाई 2016 को सोहना से देर शाम को अपने गांव आ रहा था। झज्जर बाईपास ग्वालीसन चौक के पास गाड़ी को क्रॉस करने के लिए रोकी तो उसी समय चार युवक उसके पास आये। चारों ने हथियारों के बल पर उसके साथ मारपीट करके जबरदस्ती उससे एटीएम कार्ड, फोन व अन्य कागजात सहित कुछ नगदी छीन ली। इसके बाद उसे एकांत स्थान मातनहेल के पास छोड़कर गाड़ी लेकर भाग गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया था।
मामले के वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिश के कारण आरोपी योगेश उर्फ बबला अदालत में पेश हुआ था। चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार की टीम द्वारा मामले के वांछित आरोपी योगेश उर्फ बबला निवासी गांव डावला जिला झज्जर को अदालत से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। उपरोक्त मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस छीनी गई गाड़ी को भी पहले ही बरामद कर चुकी है। आरोपी योगेश उर्फ बबला को रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें