फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान से बचने को दौड़ाई सवारी गाड़ी, बाजार में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालान से बचने को बीच बाजार दौड़ाई सवारी गाड़ी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रोडवेज अधिकारियों की चेकिंग के दौरान चालान से बचने के लिए सवारियों से भरी मैक्स गाड़ी को चालक ने शहर के बीचोबीच दौड़ा दिया। इससे बाजारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में कोई नहीं आया। पुलिस ने गाड़ी को इंपाउंड कर दिया हैै। रोडवेज टीम ने चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
सोमवार दिन के समय मैक्स चालक शहर के रोहतक फव्वारा चौक पर कलानौर शहर के लिए सवारियां भर रहा था। इस दौरान मैक्स में 10-12 सवारियां बैठी थीं। इसी बीच रोडवेज डिपो के जीएम की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। जीएम की गाड़ी को आते देख मैक्स चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति से दौड़ा लिया। इसी बीच चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने उन्हें भी चकमा देकर गाड़ी को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के जीएम रामकुमार ने बताया कि मैक्स चालक ने वहां से गुजर रही रोडवेज की एक बस को भी टक्कर मारने की कोशिश की। चालक ने भागने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन चौक पर वाहनों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से चालक भाग नहीं सका।
जीएम रामकुमार ने बताया कि जब पुलिस व रोडवेज अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया तो वह उन्हें धमकी देने लगा। पुलिस ने जब चालक से गाड़ी से संबंधित कागजात आदि देखने के लिए मांगे तो कागज दिखाने से भी इनकार कर दिया। जीएम ने बताया कि मैक्स चालक ने इसी बीच अपने साथियों को भी फोन कर मौके पर बुलाया लेकिन तब तक पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। जीएम रामकुमार ने बताया कि मैक्स चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन

----------
मैक्स गाड़ी सवारियां भरने के लिए रोहतक फव्वारा चौक पर खड़ी थी। रोडवेज चेकिंग टीम को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान मैक्स चालक ने टीम अधिकारियों और पुलिस से भी अभद्र व्यवहार किया व धमकी भी देने लगा। चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। मैक्स गाड़ी को इंपाउंड कर दिया गया है।
- रामकुमार, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें