संदिग्ध हालात में बच्चा लापता
चरखी दादरी।
कबीर नगर निवासी एक बच्चा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कबीर नगर निवासी बुजुर्ग महिला मेवा देवी ने बताया कि उसका पोता सूरज पांच सितंबर को घर के बाहर बैठा खेल रहा था। कुछ देर बाद वो वहां से लापता हो गया । परिजनों ने बच्चे को तलाशने के लिए आस पड़ोस व रिश्तेदारों से भी फोन पर संपर्क साधा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित परिजनों ने बताया कि सूरज मंदबुद्धि है इसलिए उसे खेलने के लिए दूर नहीं जाने दिया जाता था। पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाना के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।