फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी न होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
गांव में लगभग दो सप्ताह पूर्व एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पिछले दो सप्ताह से जांच जारी है लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता ने आरोपी पक्ष पर परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए बयान बताया था कि गांव का एक व्यक्ति उस पर बुरी नजर रखे हुए है। 28 अगस्त को उसने जबरन घर में घुसकर उसके पति की मौजूदगी में उससे गाली-गलौज और अश्लील हरकतें की। उसने 29 अगस्त को महिला थाना चरखी दादरी में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इस पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज करवाए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चार सितंबर को डीएसपी कार्यालय चरखी दादरी में दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया लेकिन आरोपी पक्ष नही आया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वे कोर्ट की शरण लेंगे। महिला थाना प्रभारी उर्मिला ने कहा कि पुलिस मामले में दोनों पक्षों के सबूतों की जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें