फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर पुलिस टीम से उलझे गाड़ी सवार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शराब पीने से रोकने और घर जाने की बात कहने पर इको सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम से उलझ गए। उन्हें पुलिस टीम ने काबू कर लिया और सिटी पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुलिस कर्मचारी गश्त कर रहे थे। जब वो परशुराम चौक के समीप पहुंचे तो तीन व्यक्ति एक इको गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से जाने की बात कही और आगे बढ़ गए। गश्त कर जब पुलिस कर्मी वापिस लौटे तो उक्त लोग वहीं शराब पीते मिले। इस पर पुलिस कर्मियों ने दोबारा से उन्हें वहां से जाने की बात कही। इस पर उक्त व्यक्ति भड़क गए और पुलिस कर्मियों के साथ लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। इसके तुरंत बाद पीसीआर वहां पहुंची और तीनों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान नवीन, मुकेश व मनीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें