रमाला (बागपत)। पुलिस ने किशनपुर गांव से राकेश पुत्र इंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 97 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब अरुणाचल एवं हरियाणा प्रदेश मार्का बरामद की। अनिल पुत्र मंगता निवासी जिवाना को गिरफ्तार कर 108 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब पकड़ी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तौफू उर्फ जयपाल पुत्र चौहला निवासी टीकरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 लीटर शराब बरामद की। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।