फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आरोपियों ने लूटी थी मोबाइल शॉप, मोबाइल बेचने के प्रयास में एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। बीकानेर चौक के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान में 19 जनवरी की रात चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। बीकानेर चौक स्थित भट्टी गेट निवासी दीपक की मोबाइल शॉप पर चार लोगों ने 19 जनवरी की रात को 8 लाख रुपये के मोबाइल चुरा लिए थे। इन्हीं में से एक आरोपी ने शुक्रवार शाम मोबाइल बेचने का प्रयास किया तो सीआईए टीम के हत्थे चढ़ गया। टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहा है। इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए युवक के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन को बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय प्रसाद पुत्र रामजी प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 12 घोड़ासहन लेनबसोरिया पूर्वी चंपारण बिहार के तौर पर की गई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने झज्जर शहर में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान से चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की वारदात में उसके साथ तीन अन्य आरोपी भी शामिल थे। चारों ने मिलकर रेकी करने के बाद योजना बनाकर मोबाइल फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के चल रहे हैं प्रयास
सीआईए इंचार्ज योगेश हुड्डा ने बताया कि वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा दबिश देकर अलग अलग संभावित स्थानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से मोबाइल चोरी के बारे में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें