फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से ही वापस लौटी महिलाएं, मातम में बदली शादी की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बेरी। छाज्याण पाना के राजेंद्र सैनी के परिवार में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब रेवाड़ी के गंगायचा टोल के पास सड़क हादसे में दूल्हे जितेंद्र के पिता राजेंद्र, तीन बच्चों प्राची, काकू व दक्ष तथा गाड़ी चालक पपेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद बारात में शामिल हुई घर की महिलाओं को बीच रास्ते से ही घर लौटा दिया गया। वहीं हादसे में काल का ग्रास बने तीनों बच्चे राजेंद्र की दो बेटियों ज्योति व पूनम के हैं। मृतक राजेंद्र के बेटे जितेंद्र की रिंग सेरेमनी 25 दिसंबर 2018 को रेवाड़ी के एक होटल में हुई थी।

परिवार में इकलौता है दूल्हा जितेंद्र
मृतक राजेंद्र को दो बेटियां पूनम व ज्योति तथा बेटा जितेंद्र है। इकलौता बेटा होने के कारण परिवार में जितेंद्र की शादी पर खुशी का माहौल था। मृतक राजेंद्र की बेटी ज्योति पटवारी है, जिसकी बेरी तहसील में ही इस समय पोस्टिंग है। वहीं राजेंद्र ने कुछ समय पूर्व तक बेरी कस्बे में टेलर की दुकान कर रखी थी लेकिन बेटे जितेंद्र के एसबीआई में मैनेजर लगने के बाद उसने दुकान बंद कर दी थी।
विज्ञापन


दस गाड़ियों में गई थी बारात
जितेंद्र की शादी में बेरी से करीब दस गाड़ियों में बारात गोकलगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बारात में गांव व रिश्तेदारी के करीब 150 लोग शामिल हुए। आठ छोटी गाड़ियों व दो बसों में बारात बेरी से करीब साढे़ छह बजे रवाना हुई थी। टोल पर करीब पौने आठ बजे हादसा हुआ है।

ड्राइविंग में मास्टर था पपेंद्र
ट्रक से टकराने वाली गाड़ी के चालक पपेंद्र के बारे में चर्चा है कि उससे बढ़िया ड्राइवर पूरे बेरी कस्बे में नहीं था। जिस किसी को भी घटना के बारे में पता लगा, उसे यकीन नहीं हुआ कि पपेंद्र की गाड़ी का इस प्रकार भयानक हादसा हो सकता है। पपेंद्र की गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर लोग कह रहे हैं कि जरूर गाड़ी में ही कुछ फॉल्ट आया है, पपेंद्र लापरवाही नहीं कर सकता। पपेंद्र के बारे में बताया जा रहा है कि करीब वह 25 साल से ड्राइविंग कर रहा था।
विज्ञापन


झज्जर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार रॉन्ग साइड की लेन नंबर छह में आ रहे ट्रक से सीधी जा टकराई। वीडियो फुटेज देखने पर पता चला कि गाड़ी ने ब्रेकर जंप कर बेरिकेड्स तोड़ते हुए ट्रक से जा टकराई। ओवर स्पीड होने के कारण गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा हुआ लग रहा है।
कविंद्र चौहान, टोल मैनेजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें