फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर महिला से कंगन ठगने का प्रयास 17-46-50

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती शाम दो युवकों ने लॉटरी का लालच देकर एक बुजुर्ग महिला को ठगने का प्रयास किया। विश्वास जीतने के लिए पहले तो ठगों ने एक व्यक्ति के लॉटरी में रुपये निकाले, इसके बाद महिला से कंगन लेने चाए। महिला की सूझबूझ के चलते ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, भगत सिंह कालोनी की निवासी बाला देवी (60) मंगलवार की शाम को इवनिंग वॉक के लिए सेक्टर-9 की तरफ गई थी। जब वह नजफगढ़ रोड पर सेक्टर-9 मोड़ के पास पहुंची तो स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रुकवा लिया और कहा कि हमने बुजुर्गों के लिए एक स्कीम चलाई है। स्कीम के तहत लॉटरी निकालते हैं, जिसका सिर्फ एक रुपया लेते हैं और इनाम निकलने पर हाथोंहाथ देते हैं। तय योजना के मुताबिक, तभी एक व्यक्ति वहां आता है और पर्ची निकलाने की बात कहता है। वह एक पर्ची उठाता है, जिसमें उसके 600 रुपये निकलते हैं। वे लड़के उस व्यक्ति को 600 रुपये दे देते हैं। इसके बाद वे बाला देवी को पर्ची निकालने को कहते हैं, मगर रुपये न होने की बात कहकर बाला देवी इंकार कर देती है।
विज्ञापन

फिर दोनों युवक बाला देवी को पोटली दिखाकर कहते हैं कि इसमें आभूषण है, अंदाजा लगाओ इसकी कीमत कितनी होगी। तभी वो व्यक्ति जिसके 600 रुपये निकले थे, कहता है कि इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये होगी। इसके बाद एक युवक कहता है माताजी आपने जो सोने के कंगन पहने है इनका वजन करा लो, यह सुनकर बाला देवी सतर्क हो जाती है और उन्हें हड़का कर भगा देती है।
महिला बाला देवी का कहना है कि सतर्कता की वजह से वह तो ठगी से बच गई, मगर ऐसे लोगों का खुले में घूमना ठीक नहीं है। भविष्य में ये किसी और भी किसी को ठगी का शिकार बना सकते हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ऐसे लोगों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
उधर, सेक्टर-9 चौकी प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं है। फिर भी अपने स्तर पर जांच करेंगे। जिस स्थान का जिक्र किया गया है, वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें