फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली से चोरी की गई बाइक को बहादुरगढ़ क्षेत्र में बेचने के मकसद से घूम रहा एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार की शाम गश्त पर थी। इस दौरान टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली निवासी एक युवक चोरी की बाइक को बेचने के मकसद से झाड़ोदा के रास्ते बहादुरगढ़ आ रहा है। इस सूचना पर टीम ने सेक्टर-9 मोड़ पर नाका लगाया और जांच शुरू की। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को काबू किया गया। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। युवक की पहचान पुष्पेंद्र निवासी बुलंदशहर के तौर पर हुई। पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की वारदात कुबूल की। आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक 19 अक्तूबर 2018 को दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र से चोरी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें