फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेड़े से कार टकराने पर एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के लोहारू रोड पर कार के पेड़ से टकरा जाने पर कार चालक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। शव का पीजीआई रोहतक पोस्टमार्टम किया गया। दो घायलों को दादरी सिविल अस्पताल से भिवानी भेजा गया है। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने की कागज कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक धीरज के मामा जसवंत ने बताया कि धीरज व उसके दो साथी कार में सवार होकर बस स्टैंड से लोहारू रोड की तरफ जा रहे थे। इसी बीच इजीडे के समीप पहुंचने का कार चालक धीरज संतुलन खो बैठा इससे कार सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक धीरज को गहरी चोटें आई जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को दादरी सिविल अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद धीरज को रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर धीरज ने दम तोड़ दिया जबकि उसके साथियों को सिविल अस्पताल से भिवानी भेज दिया गया। शहर के स्टेडियम रोड निवासी मृतक धीरज ने अभी हाल में बीएससी की परीक्षा पास की थी। वह इस समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है। शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम किया गया। घायलों के नामों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें