फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन थानों के इंचार्ज बदले, सीआईए इंचार्ज ललित को लाइन में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
एसपी सतीश बालन ने अपने कार्यकाल के दौरान थानों में दूसरा बड़ा फेरबदल किया है। इस बार उन्होंने तीन थानों के प्रभारियों को इधर-उधर कर दिया है। जोकि पुलिस विभाग में गत दो दिन से चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झज्जर थाना के इंचार्ज सुरेंद्र को वकील विवाद के चलते पहले लाइन में पोस्टिंग दी गई थी, जिसके बाद उन्हें अब सीआईए का इंचार्ज बना दिया गया है। वहीं, सीआईए इंचार्ज को किसी मामले में लापरवाही बरतने के चलते पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। जबकि साल्हावास थाना प्रभारी सुमित को झज्जर थाने का इंचार्ज बनाया गया है तो साल्हावास थाने का चार्ज कुछ समय के लिए सब इंस्पेक्टर सतबीर को दिया गया है। वैसे तो एसपी सतीश बालन पुलिस विभाग में नए प्रयोग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन पिछले 6 माह से उन्होंने जिले के पुलिस विभाग में कोई फेरबदल नहीं किया था। जिसका कारण जाट आरक्षण आंदोलन के कारण कानून व्यवस्था को बनाकर रखने जिम्मेदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट लेकर बनाया था एसएचओ
आईपीएस सतीश बालन ने झज्जर एसपी का कार्यभार संभालते ही जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में एसएचओ और चौकी इंचार्ज की जिम्मेवारी सौंपने से पहले पुलिस कर्मियों के लिए टेस्ट लिए थे। जिसमें अव्वल रहने वाले पुलिसकर्मियों को उनकी मनमाफिक पोस्टिंग दी गई थी। वहीं जांच अधिकारी के लिए भी मेरिट में आने वाले पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता दी थी। एसपी द्वारा लिए टेस्ट में 150 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 80 सवाल पूछे थे।

वर्जन
एसएचओ का तबादला रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है, इसमें कोई अलग बात नहीं है। विभाग की जरूरतों के अनुसार समय-समय पर तबादले होते रहते हैं।
- सतीश बालन, एसपी झज्जर।


- दो दिन लाइन में रहने के बाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र बने सीआईए इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें