फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता महिला बड़ोदरा से बरामद, दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लापता महिला बड़ोदरा से बरामद, दुराचार का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रोहतक रोड स्थित एक गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने गुजरात के बड़ोदरा से बरामद किया है। विवाहिता को पुलिस ने चरखी दादरी न्यायालय में पेश किया। जहां पर विवाहिता ने दादरी की चंपापुरी कालोनी निवासी एक व्यक्ति पर दुराचार का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के पति ने 24 जून को पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी संदिग्ध हालातों में घर से लापता हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पति के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें विवाहिता के परिजनों ने दादरी के चंपापुरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर उसे ले जाने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने विवाहिता को बड़ोदरा से बरामद किया। इस बारे में एसएचओ विक्रम ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता के बयान के आधार पर दुराचार का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें