युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाया
चरखी दादरी।
शहर निवासी एक युवक ने वीरवार सुबह संदिग्ध हालातों में खेत में फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से राजस्थान निवासी और फिलहाल शहर की एमसी कॉलोनी में परिवार सहित रह रहे श्रवण का शव वीरवार सुबह खेत में पेड़ पर लगाए फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों के देखे जाने पर इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया । पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। सिटी थाना एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।