फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने और धमकी देने पर तीन नामजद सहित सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करने और धमकी देने पर तीन नामजद सहित सात पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पालड़ी निवासी एक व्यक्ति से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर सदर थाना पुलिस ने गांव जावा निवासी तीन नामजद सहित सात अन्य पर केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मारपीट की घटना 27 मार्च को हुई थी। हमले में घायल पालड़ी निवासी अविनाश के बयान दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अविनाश ने बताया कि बधवाना में उसके साथ 27 मार्च को मारपीट की गई थी। हमलावरों ने उसे डंडों से हमला कर घायल कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दिए बयान में अविनाश ने जावा के तीन नामजद लोगों सहित सात अन्य पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर राकेश, नरेश व रोहित पर नामजद व सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें