फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव सिलोठी में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार राहुल (16) नौंवी कक्षा का छात्र था। बुधवार की शाम को वह अपने पिता मेहर सिंह के साथ खेतों में पानी देने गया था। पानी देने के बाद पिता-पुत्र रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर घर आ रहे थे। जब वे खेतों के कच्चे रास्ते से सड़क पर चढ़ रहे थे तो इस दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से मेहर सिंह साइड में गिर गया, लेकिन राहुल ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे शहर एक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राहुल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें